Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:बनभूलपुरा में प्रशासन ने मारी रेड, अवैध कामों की खुल गई पोल

Ad

Haldwani: Banbhulpura: Raid: इन दिनों हल्द्वानी में प्रशासन की टीम एक्टिव मोड पर है। बनभूलपुरा में अवैध कामों का पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बिजली चोरी के मामले ने सभी को सकते में डाल दिया था। अब छापेमारी में अवैध पॉलिथीन और दवाएं प्रशासन को मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को हल्द्वानी में जिला प्रशासन और ड्रग विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं को चेक किया गया। जिसमें दो मेडिकल स्टोर में मानकों के विपरीत प्रतिबंधित दवाइयां का स्टॉक पाया गया जिस पर कार्रवाई की गई। ( ban polybags in banbhulpura)

इसके अलावा बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 ताज मस्जिद के पास एक घर में प्रशासन की टीम को प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार 10 कुंतल से अधिक पॉलिथीन बरामद की गई है, जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है। इस छापेमारी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई है जिसको लेकर एक संदिग्ध घर में चेकिंग के बाद गोदाम में प्लास्टिक का जखीरा मिला है । प्रशासन द्वारा अवैध वस्तु को जब्त कर लिया है जिस पर कार्रवाई की जा रही है। ( illegal medicine in banbhulpura)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top