Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: मंत्री के घर पर इनकम टैक्स का छापा, 4-5 गाड़ियों से पहुंची टीम

Ad

नई दिल्ली: ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में राजस्थान के उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। बुधवार सुबह आईटी की टीम ने मील और घर पर एक साथ छापा मारा। विधायक राजेंद्र सिंह यादव की किच्छा में यादव फूड्स फ्लोर नाम से मिल है। वहीं उनका घर आवास विकास में है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रभारी बनाया था। बताया जा रहा है कि उनके घर करीब 5 वाहनों से आईटी की टीम पहुंची है और कागजातों की जांच चल रही है। इनकम टैक्स की टीम जब मंत्री के घर पर पहुंची तो विजयपाल यादव उनके दो पुत्र व बहुएं घर पर मौजूद थी।

छापेमारी की सूचना मिलने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंत्री के घर पर पहुंचे लेकिन मौजूद फोर्स ने उन्हें रोक लिया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेन्द्र यादव एजुकेशन समेत कई व्यवसाय से जुड़े हैं। उनके 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। उन्हें अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। यह छापेमारी मिल डे मिल और पौष्टिक आहार बनाने वाले निर्माता, सप्लाई करने वालों, उनके सहयोगियों और परिचितों के यहां की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top