Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:स्पा सेंटरों में छापा, नए नियम लागू होने के बाद पुरुष करेंगे पुरुषों का मसाज 

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर ( Spa centre in haldwani) में छापेमारी की। उन्होंने मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर ( raid haldwani spa centre) में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए व मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि अब नए नियम लेकर आ रही है। जिसमें पुरुष की मसाज पुरुष द्वारा और महिला की मसाज महिला द्वारा ही करानी होगी। क्योंकि अक्सर यह देखने को मिला है कि बाहर के अनैतिक कार्यों में लिप्त लोग उत्तराखंड आकर यहां के भोली भाली महिलाओं को गलत धंधे में इंवॉल्व कर रहे हैं। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top