Uttarakhand News

उत्तराखंड के लिए रेलवे का फैसला, सावन महीने में दिल्ली समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Ad

देहरादून: हरिद्वार में आयोजित होने वाले श्रावण कांवड़ मेले को देखते हुए रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 11 जुलाई से 27 जुलाई तक विभिन्न शहरों से हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से ज्वालापुर, मोतीचूर और रायवाला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार के लिए चलेंगी ये प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ स्पेशल

दिल्ली प्रस्थान: सुबह 3:05 बजे

हरिद्वार आगमन: सुबह 9:25 बजे (शामली होते हुए)

हरिद्वार से वापसी: दोपहर 1:55 बजे

दिल्ली आगमन: रात 8:00 बजे

ट्रेन संख्या 64557 (दिल्ली–हरिद्वार)

दिल्ली प्रस्थान: शाम 4:25 बजे

हरिद्वार आगमन: रात 11:50 बजे

हरिद्वार से वापसी: रात 2:00 बजे

दिल्ली वापसी आगमन: सुबह 8:45 बजे

मुरादाबाद–हरिद्वार स्पेशल

मुरादाबाद प्रस्थान: सुबह 4:15 बजे

लक्सर आगमन: सुबह 7:15 बजे (कांठ, नजीबाबाद आदि होते हुए)

लक्सर से वापसी: दोपहर 12:00 बजे

मुरादाबाद आगमन: दोपहर 3:15 बजे

दिल्ली शाहदरा–ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

शाहदरा प्रस्थान: सुबह 4:20 बजे

ऋषिकेश आगमन: दोपहर 11:00 बजे

ऋषिकेश से वापसी: रात 8:35 बजे

शाहदरा वापसी आगमन: सुबह 3:50 बजे

आलमनगर–ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

आलमनगर प्रस्थान: दोपहर 12:05 बजे

ऋषिकेश आगमन: रात 11:00 बजे (हरिद्वार, लक्सर, बरेली आदि होते हुए)

ऋषिकेश से वापसी: शाम 7:00 बजे

आलमनगर आगमन: सुबह 10:45 बजे

एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 11 से 24 जुलाई तक निम्न ट्रेनों को ज्वालापुर, मोतीचूर और रायवाला स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है:

सूबेदारगंज–देहरादून लिंक एक्सप्रेस

उज्जैन–देहरादून एक्सप्रेस

इंदौर–देहरादून एक्सप्रेस

ओखा–देहरादून एक्सप्रेस

कोच्चुवेली–ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस (22660)

वैष्णो देवी कटरा–ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस (14609)

देहरादून–सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस

देहरादून–उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस

देहरादून–इंदौर एक्सप्रेस

देहरादून–ओखा एक्सप्रेस (15966

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top