Haridwar News

उत्तराखंड आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Ad

हरिद्वार: कांवड़ मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रेल प्रशासन ने तय किया है कि किसी भी यात्री को ट्रेन की छत पर बैठकर सफर नहीं करने देंगे। इसी वजह से प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय किया है। रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम एनएन सिंह द्वारा बुलाई बैठक में इस हेतु विचार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार कर हरिद्वार तक संचालित किए जाने का प्लान है। गौरतलब है कि पहले कई बार ट्रेनों की छतों पर यात्रियों को सफर करते देखा गया है। इस बार एडीएम का कहना है कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें निगरानी के लिए रखी जाएंगी।

एडीआरएम एनएन सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना काल के दो साल के बाद कांवड़ मेला होने जा रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है। इसके लीज रेलवे अपनी तैयारियों में जुट गया है। एडीआरएम ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top