Nainital-Haldwani News

रेलवे बना वनडे का चैंपियन, फाइनल में देहरादून की स्नेह राणा का शानदार प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: महिला वनडे टूर्नामेंट का खिताब एक बार फिर रेलवे ने जीता। फाइनल मुकाबले में रेलवे ने कर्नाटका को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर रेलवे ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और वह सही साबित हुआ। रेलवे के गेंदबाजों ने कर्नाटक को 74 रनों पर समेट दिया। कर्नाटक की ओर से निक्की प्रसाद ने सबसे ज्यादा 21 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे की ओर से गेंदबाजी में रेणुका ने चार, मेघना सिंह दो, स्नेह राणा ने दो और स्वागतिका ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे ने 23वें ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर दिया और खिताब जीता। रेलवे की ओर से मेघना ने 36 रन, नुसरत प्रवीण ने 20 रन और हेमलता 17 रनों का योगदान दिया। देहरादून निवासी स्नेह राणा का प्रदर्शन वनडे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने 5 मुकाबलों में एक फिफ्टी के साथ 110 रन बनाए और 4 विकेट लिए। सबसे खास उन्होंने 11 ओवर मेडन भी डाले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top