Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना: रेलवे ने लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का किया फैसला

Ad

Lalkuan Howrah Train schedule:- उत्तराखंड रेलवे द्वारा त्योहार के सीजन में बढ़ती यात्रियों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी थी। इन में रेलवे द्वारा संचालित की जा रही काठगोदाम- मुंबई स्पेशल ट्रेन भी शामिल थी। परंतु इस के बावजूद भी यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण रेलवे ने एक और ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निश्चय किया है। बताते चलें कि रेलवे द्वारा 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि दिसंबर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस से पहले हाल ही में इस ट्रेन के संचालन को 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया था। (Lalkuan Howrah train schedule extended)

ADVERTISEMENTS Ad

05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे संचालित होने के बाद 1:55 बजे किच्छा, 3:08 बजे भोजीपुरा पहुंचती है। इसके बाद ये पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचती है। वही वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन हावड़ा से रात 11:30 बजे संचालित होने के बाद तीसरे दिन सुबह 10:55 बजे पीलीभीत, 12:05 बजे भोजीपुरा और दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचती है। इस ट्रेन के संचालन को अब उत्तराखंड रेलवे द्वारा दिसंबर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया है। (Lalkuan Howrah Train Route)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top