Uttarakhand News

लालकुआं से बेंगलुरु, प्रयागराज समेत कई ट्रेनों को लेकर रेलवे ने जारी किया अपडेट

Ad

Lalkuan: Train: Prayagraj: Uttarakhand: रेल बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्ग दर्शन में त्यौहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये पूजा विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप 101 जोड़ी गाड़ियों में से 26 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश गाड़ियों में कोचों की संख्या भी वृद्धि की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मंडल द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को यानि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल पर चलने वाली विशेष गाड़ी 04118 लालकुआँ-प्रयागराज, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर एवं 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है तथा 09084 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है।

जबकि 25 अक्टूबर, 2025 को यानि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को संचलित होने वाली विशेष गाड़ी 05074 लालकुआं-बेंगलुरु सिटी, 05059 कोलकता-लालकुआं, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर एवं 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों को शनिवार को संचालन किया जायेगा तथा 09112 बड़ोदरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी शनिवार को इस मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्यौहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसके लिए 24*7 रेलवे अधिकारियों द्वारा वार रुम से निरंतर निगरानी की जा रही है। स्टेशनों पर पीने का पानी की विशेष व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान भी तैनात किये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top