Nainital-Haldwani News

लालकुआं से बेंगलूरू और मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे ने बनाया प्रस्ताव

Ad

Uttarakhand:Kumaun: Train: Lalkuan: उत्तराखंड के खाते में कुछ और ट्रेन आ सकती है। इसमें वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन शामिल है। रेलवे की ओर से टनकपुर-कामाख्या-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन वाया भोजीपुरा जंक्शन-पीलीभीत-शाहजहांपुर-लखनऊ, काठगोदाम-नई दिल्ली-काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं के साप्ताहिक ट्रेन वाया भोजीपुरा-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर, लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल-लालकुआं द्विसाप्ताहिक ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस वाया इज्जतनगर-बरेली-कासगंज-मथुरा, लालकुआं-बेंगलूरू/यशवंतपुरम वाया बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा अमृत भारत स्लीपर कोच साप्ताहिक ट्रेन, लालकुआं-द्वारिका/ओखा वाया बरेली-मथुरा के साप्ताहिक ट्रेन और कासगंज-दिल्ली सप्ताह में चार दिन और कासगंज-वाराणसी के वाया अयोध्या त्रिसाप्ताहिक ट्रेन संचालित करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नए प्रस्ताव पर इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि सात रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। संचालन की जानकारी नोटिफिकेशन आने के बाद ही सामने आ पाएगी। इससे पहले एक जानकारी ये भी सामने आई थी कि रेलवे द्वारा उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों से न‌ई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। इसमें काठगोदाम-दिल्ली, रामनगर-आगरा और टनकपुर-लखनऊ‌ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्तावों को जगह दी गई है और अगले महीने इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा स्पीड ट्रायल हो सकता है। इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन वाया बरेली होते हुए किया जाना है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top