Uttarakhand News

उत्तराखंड में 24 से 30 जून तक बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी

Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: उत्तराखंड में बारिश के बाद मौसम ने लोगों को राहत दी है। तापमान काफी हद तक कम हुआ है और अब मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश होने होने के बाद आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में बिजली चमके के साथ बारिश होने के आसार है। इसके अलावा मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और पर्वतीय जनपदों में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 जून से राज्य भर का मौसम बदलता हुआ दिखाई देगा।

मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े। बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top