Uttarakhand News

उत्तराखंड के कई जिलो में बारिश का अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश की तेज बौछार होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 7 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा जिसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने सहित सड़कों में मलवा आने और बंद होने की संभावनाएं बनी रहती है। जबकि निचले इलाकों में जलभराव की संभावनाएं बनी रहेंगी उन्होंने मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top