Dehradun News

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, देहरादून में आज नहीं खुले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Uttarakhand Weather
Ad

Dehradun Weather | School Holiday | Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में मानसून के दौरान मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ कई अन्य इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने 18 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय 18 अगस्त को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 अगस्त तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर नदी, नाले, पुल और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

घर के दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें।

बिजली के उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करें और जरूरत न होने पर स्विच ऑफ रखें।

नालियों और गटर को साफ रखें, ताकि जलभराव न हो।

पानी भरे रास्तों से दूरी बनाए रखें।

नदी, नाले, पुल और निचले इलाकों में जाने से बचें।

वाहन चलाते समय गति कम रखें और पानी भरी सड़कों पर जाने से बचें।

टूटे बिजली के तार, खंभों और पेड़ों से दूर रहें।

बारिश के दौरान बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top