Uttarakhand News

मौसम विभाग का बारिश को लेकर अपडेट… देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

Ad

Uttarakhand: Rain :Alert: Pre Monsoon: उत्तराखंड के लिए जून का आखिरी हफ्ता राहत लेकर आया। लोगों को लंबे वक्त से बारिश का इंतजार था क्योंकि करीब डेढ़ महीने से वे हीट वेव का सामना कर रहे थे। हालांकि उत्तराखंड में प्री मॉनसून बारिश हो रही है और मॉनसून का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को ऐसा रहा मौसम का हाल

शनिवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलो में बारिश का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने एक नया अपडेट दिया है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने लोगों को परेशान किया है। हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गाड़ियां बह गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top