Uttarakhand News

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, शहरों का भी गिरेगा तापमान

Ad

Uttarakhand News: Weather Alert: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि पर्वतीय इलाकों में बारिश भी शुरू हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में थोड़ा गिरावट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लोगों को बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। इसी बीच मौसम विभाग ने तीन जून को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह कहा कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन से छह जून तक तेज बारिश व झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल के कुछ हिस्से भी इससे प्रभावित रह सकते हैं। विभाग ने 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top