Uttarakhand News

गोपेश्वर और गुप्तकाशी में मूसलाधार बारिश, कई जिलो में गर्म हवा चलने का अलर्ट जारी

Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: उत्तराखंड गर्मी में तप रहा है, हालांकि मंगलवार को राहत भरी खबर आई है। गढ़वाल मंडल में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गोपेश्वर और गुप्तकाशी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे कुछ हद तक तापमान नीचे गिरा है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कुछ जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है। ( Rain in Uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर गौर करें तो देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ( Heat Wave in Uttarakhand)

पिछले एक महीने में उत्तराखंड में गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्म हवाएं चलने के वजह से लोग घरों के भीतर बंद रहने में मजबूर है। विभाग भी लोगों को दोपहर में घर के भीतर रहने की सलाह दे रहा है। उत्तराखंड के लोगों को मॉनसून का इंतजार है, जिसके 25 जून के बाद दस्तक देने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top