Dehradun News

उत्तराखंड में बारिश का कहर! मंत्री की कार पर गिरा पत्थर, मसूरी में सड़कों पर भरा पानी

Ad

Weather Update : Uttarakhand Rain : Satpal Maharaj Car : Landslide Alert : Mussoorie Waterlogging : Pauri News : Heavy Rain : उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली…लेकिन कई जगह परेशानी भी बढ़ गई। पौड़ी और मसूरी समेत कई क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़कें प्रभावित हुईं और जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

मंत्री सतपाल महाराज की कार पर गिरा पत्थर

बारिश के दौरान पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर कई जगह पहाड़ियों से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कार पर भी एक पत्थर गिर गया।

पत्थर लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया…लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। कार में मंत्री के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं।

कुछ देर के लिए मचा हड़कंप

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाया गया। इसके बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया।

पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

मसूरी में जलभराव से बढ़ी परेशानी

तेज बारिश के बाद मसूरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सबसे ज्यादा असर कंपनी गार्डन के ऊपरी क्षेत्र में देखने को मिला…जहां बंद नालियों के कारण सड़कें पानी से भर गईं।

सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंस गए। कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हुई दिक्कत

जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं…जिससे लोगों का सफर प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top