Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम फिर से बदलेगा, बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

Ad

Uttarakhand weather update:- उत्तराखंड में कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। लोग बढ़ती गर्मी से परेशान नज़र आने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने लाई गई है। बताते चलें कि प्रदेश के मौसम में अब बदलाव की उम्मीद की जा रही है। चटक धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशान प्रदेश वासियों को आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलते लोगो को गर्मी से थोड़े राहत मिल सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की का सकेगी।राज्य में बीते बुधवार को सुबह चटख धूप खिलने के बाद शाम को मौसम का मिजाज अचानक से बदलने लगा। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिली। वहीं मैदानी इलाकों में हवाओं का सिलसिला जारी रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्र जैसे कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर के इलाकों में बढ़ती तपिश के कारण लोगों के पसीने छूट गए। चटक धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस शनिवार और रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस के लिए कई इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहने की सम्भावना है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विभिन्न क्षेत्रों के तापमान

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top