Uttarakhand News

उत्तराखंड: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में लगातार मौसम अपना रंग बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखी गई है वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। ( Uttarakhand weather update )

ADVERTISEMENTS Ad

11 जिलों में अगले चार दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले चार दिन 27 से 30 मई तक बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के मैदानी, पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। ( Rainfall alert in uttarakhand )

तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।( Rainfall alert in these districts )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top