Uttarakhand News

उत्तराखंड में 26 अगस्त को हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में सड़कों और घरों में लगातार पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ( Uttarakhand Weather Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई है। जिसमें उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, और नैनीताल जिलों में भारी बारिश होने के आसार है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ( Rainfall alert issued in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top