Uttarakhand News

छतरी और रेनकोट कर लें तैयार, 18 सितंबर को उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश

Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। और एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। ( Weather news updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 18 सितंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है। इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए लोग सतर्क रहें। ( Yellow alert issued in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top