Nainital-Haldwani News

कुमाऊं के मैदानी इलाकों में गर्मी का हाहाकार, 21 और 22 मई को बारिश के आसार

Ad

हल्द्वानी: एक तरफ गर्मी की वजह से बढ़ते तापमान ने हाहाकार मचाया हुआ है। जिस वजह से लोग बमुश्किल घरों से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि कि 21 और 22 मई को कुमाऊं के काफी हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में काफी जगह बारिश हो रही है। गुरुवार की बात करें तो चंपावत, बेरीनाग, बागेश्वर के शामा और कपकोट में बारिश हुई। लेकिन मैदानी इलाकों में राहत के बादल नदारद हैं। बल्कि यहां तो गर्मी के थपेड़े पड़ रहे हैं।

अब मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कि 21 और 22 मई को कुमाऊं के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में शनिवार तक तापमान में तेजी जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top