Uttarakhand News

उत्तराखंड में तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने फिर जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: राज्य भर में सोमवार की शाम तूफान और आंधी लेकर आई। इस तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ गिरने की वजह से कई हादसे हुए तो बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस वजह से बिजली का संकट खड़ा हो गया। अब मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व अनुमान के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में आंधी चलने की भारी संभावनाएं हैं। खास तौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी बारिश की प्रबल संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top