Uttarakhand News

उत्तराखंड में शुरू हुआ बरसात का दौर, विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand News: Rain: Nainital: Dehradun: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। देहरादून व पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट हुई। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। ( Rain Prediction in Uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad

दो महीने के बाद राज्य का मौसम बदला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। विभाग की मानें तो प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने मुताबिक बुधवार को थंडर स्टार्म के साथ बारिश की संभावना हैं। इससे लोगों को तेज गर्मी से निजात मिलेगी। ( Rain in Dehradun)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top