Haridwar News

राजाजी टाइगर रिजर्व बंद, जानिए अब कब खुलेंगे जंगल सफारी के गेट

Ad

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ज़रा रुक जाइए क्योंकि अब वहां कुछ महीनों के लिए जंगल सफारी बंद कर दी गई है। मानसून सीजन को देखते हुए पार्क प्रशासन ने रिजर्व के चारों गेट रविवार शाम को सैलानियों के लिए बंद कर दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

हर साल की तरह इस बार भी 15 जून से 15 नवंबर तक पार्क बंद रहेगा। यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है….क्योंकि मानसून के दौरान जंगल में रास्ते खराब हो जाते हैं और जानवरों की हलचल भी बढ़ जाती है।

इस सीजन में जंगल सफारी के दीवाने कम नहीं रहे। 51,500 से ज्यादा सैलानी इस बार राजाजी टाइगर रिजर्व पहुंचे जिनमें करीब 2,000 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। वन्यजीवों की झलक पाने आए इन सैलानियों से पार्क प्रशासन को 1 करोड़ 23 लाख रुपये की आमदनी हुई है।

पार्क अधिकारियों ने बताया कि सभी चार गेट…मोतीचूर, चीला, झिलमिल और अशारोड़ी को समय से बंद कर दिया गया है। मौके पर अधिकारी भी मौजूद रहे और आखिरी दिन कुछ पर्यटकों ने जंगल की आखिरी झलक भी देखी।

अब रिजर्व 15 नवंबर को फिर से खोला जाएगा जब मौसम साफ हो जाएगा और जंगल सफारी दोबारा शुरू की जाएगी। तब तक के लिए सैलानियों को इंतज़ार करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top