Dehradun News

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, टाइगर रिजर्व में पहले से कम टैक्स और शुल्क देना होगा

Ad

देहरादून: राजाजी टाइगर रिजर्व घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सैलानियों का खर्चा पहले से कम होने वाला है। इसके लिए टैक्स और टिकट कम करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब सफारी में बैठकर वन्यजीवों व पक्षियों को नजदीक से देखने के शौकीन पर्यटकों को गाड़ियों के टैक्स और टिकट के रूप में कम भुगतान करना होगा। टाइगर रिजर्व निदेशक की ओर से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को भेजे गए प्रस्ताव में इस बात की संस्तुति की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह की मानें तो जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में बिजरानी जोन में पर्यटन ट्रैक की लंबाई 70 किलोमीटर, ढिकाला जोन में 110 किलोमीटर, ढेला जोन में 45 किलोमीटर और सीताबनी जोन में 50 किलोमीटर है। इतने लंबे पर्यटन जोन में सफारी करने पर पर्यटकों से गाड़ियों के टैक्स के रूप में 250 रुपये और टिकट के तौर पर 150 लिया जा रहा है लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व में सबसे लंबा पर्यटन जोन चीला है।

जिसकी लंबाई मात्र 36 किलोमीटर है और ऐसे में जो टिकट लिया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इस लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के सामने विधायक विनोद चमोली ने यह मुद्दा उठाया था और इसके बाद प्रस्ताव बनाकर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द सैलानियों को नई दरों को लाभ मिलने लगेगा। टैक्स के रूप में जो शुल्क पर्यटक 250 रुपए भरते थे वह अब 150 होगा। वहीं टिकट को 150 से घटाकर 100 रुपए करने का प्लान बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top