Rajasthan

राजस्थान हाईकोर्ट में 2756 पदों भर्तियां आई, ऐसे करें अप्लाई

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्ती आई है। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, तालुका कानूनी सेवा समितियों, लोक अदालत सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, जूनियर न्यायिक सहायक (JJA), जूनियर असिस्टेंट (JA) और क्लर्क ग्रेड II के पदों भर्ती आई है और आवेदन मांगे गए हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 2756 पदों को भरा जाएगा। इसमें 2058 रिक्तियां क्लर्क पदों के लिए, 320 JJA पदों के लिए और 378 रिक्तियां JA पदों के लिए है। उम्मीदवार https://hcraj.nic.in/hcraj/index.php पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। आगे पढ़ें…

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त दोपहर एक बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर शाम 5 बजे है। ऑनलाइन एग्जाम फीस 23 सितंबर 2022 रात 11.59 बजे तक जमा कराई जा सकेगी। आगे पढ़ें…

वेतनमान : 20,800 से 65,900 रुपये। (दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस ट्रेनिंग के दौरान 14600 रुपये मिलेंगे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो  मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से किसी विषय में बैचलर डिग्री अनिवार्य है।  इसके अलावा आवेदक को  कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। वहीं आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा में राजस्थान  के मूल निवासी  उम्मीदवारों  को सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top