Uttar Pradesh

कलर्क ने मांगी बीडीओ से छुट्टी, पत्र में लिखा.. बीवी नाराज है और उसे मनाने जाना है…

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तमाम मामले वायरल होते हैं। कई पत्र भी वायरल होते हैं लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपकों हंसने में मजबूर कर देगा। एक कलर्क ने ऑफिस से छुट्टी इसलिए मांगी है क्योंकि उसकी पत्नी नाराज है और मायके चले गई है। वह झगड़े को सुलझाना चाहता है और इसलिए दो दिन की छुट्टी के लिए आवेदन कर रहा है। इस मामले के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे है।  आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर का है। शमशाद अहमद ने प्रेम नगर के प्रखंड विकास अधिकारी को छुट्टी के लिए लिखे पत्र में लिखा है कि उनका उनकी पत्नी से घरेलु विवाद हो गया था, जिसके चलते पत्नी रूठ कर बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है। अहमद ने अपने पत्र में कहा, कि वह उसे मना कर वापस लाना चाहता है जिसके लिए उशके अवकाश की जरूरत है। आगे उसने लिखा कि मैं दुखी हूं, मुझे उसे मनाने के लिए, वापस लाने के लिए उसके गांव जाना है। कृपया मेरी छुट्टी का आवेदन स्वीकार करें। हालांकि बीडीओ ने अब-वायरल छुट्टी के आवेदन को मंजूरी दे दी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top