Sports News

राजस्थान के फैंस के लिए अच्छी खबर, जयपुर में होंगे आईपीएल के मैच, धोनी भी खेलते नजर आएंगे

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के कुछ मुकाबले राजस्थान में भी खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के फैंस को लंबे वक्त से अपने राज्य में मुकाबलों का इंतजार था। राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट और आखिरी मैच 14 मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आईपीएल शेड्यूल पर नजर डाले तों जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर में लखनऊ सुपर जॉइंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइज हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्टेडियम होने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में 4 मैच शाम 7:30 बजे होंगे। जबकि 1 मैच दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top