Haridwar News

गंगा स्नान के लिए उत्तराखंड आए राजस्थान के पिता पुत्र की मौत, स्कॉर्पियो को काट कर निकाले शव

Ad

हरिद्वार: सड़क हादसे ने एक बार फिर दो मासूम जनों को अपना शिकार बनाया है। उत्तराखंड घूमने आए राजस्थान निवासी पिता पुत्र की मौत हो गई। दरअसल हरिद्वार आया परिवार स्कॉर्पियो में सवार था। तभी बहादराबाद थाने क्षेत्र में रास्ते में चालक की आंख लग गई। जिस वजह से हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाड़ा हाइवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि जयपुर से शनिवार की सुबह एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। जब गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची, उसी वक्त चालक की आंख लगने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

उसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बता दें कि गाड़ी में आगे की सीट पर पिता राम स्वरूप अपने पुत्र को गोदी में लेकर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को काफी मेहनत के बाद निकाला गया। हालांकि अन्य लोगों की जान बच गई। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top