Rajasthan

राजस्थान में खिला कमल, सीएम रेस में ये नाम आगे

Ad

Rajasthan News: राजस्थान में बाजपा को बहुमत मिल गया है। साल 2018 में राजस्थान में चुनाव हारने वाली भाजपा ने धामकेदार वापसी की है। राजस्थान में भाजपा की जीत तय होने के बाद अब पार्टी सीएम के लिए मंथन कर रही है। कई नाम सामने आए हैं लेकिन कोई ऐसा नाम तय करना जरूरी है क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गुटबाजी भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम की रेस में पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है, जिन्होंने झालरापाटन से जीत दर्ज की है। वे दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी का नाम भी चर्चाओं में है। दीया ने अब तक तीन चुनाव लड़े और तीनों में ही विजय हासिल की है। राजस्थान में बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ को भी सीएम फेस माना जा रहा है। बाबा बालकनाथ ने तिजारा सीट से जीत दर्ज की है।

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी भी सीएम की रेस में शामिल माने जा रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र चौधरी समेत कुछ और नेता भी सीएम की रेस में शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top