Rajasthan

राजस्थान की अंकेश भाटी पूरे देश में किया टॉप, आप भी दीजिए बधाई

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान की बेटियां किसी से कम नहीं है। वैसे भी राजस्थान देश को सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर देने वाला राज्य है। अब प्रदेश की बेटी ने पूरे देश में टॉप किया है। बाड़मेर की रहने वाली अंकेश भाटी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने दिल्ली में पीएचडी की एंट्रेंस एग्जाम में अव्वल स्थान हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बाड़मेर जिले के कल्याणपुर पंचायत समिति के घड़सी का बाड़ा गांव की रहने वाली अंकेश भाटी ने हिंदी में 71.35% अंक हासिल किए। जेएनयू परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली अंकेश राज्य की पहली छात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि एमए की पढ़ाई के दौरान ही फैसला कर लिया था डॉक्ट्रेट करना है। प्रवेश परीक्षा के लिए वह लंबे वक्त से पढ़ाई कर रही थी।

बता दें कि अंकुश ने अपने गांव से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। उन्होंने 2017 में सीनियर सेकेंडरी जिला मैरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद जोधपुर से ग्रैज़ुएशन की और फिर वह दिल्ली आई. अंकुश का कहना है कि उन्होंने अपने पिता की प्रेरणा और अपनी मेहनत से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एम.ए.(हिंदी) की प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है।  अंकेश एक एंकर भी है। उन्होंने कई कार्यक्रम दिल्ली में भी होस्ट किए हैं। वह कहती हैं कि भविष्य में कोई भी मुकाम मिल जाए, वह अपने गांव से हमेशा जुड़ी रहना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top