Nainital-Haldwani News

रामनगर के राजेंद्र बिष्ट की तारीफ तो बनती है…RBI की परीक्षा पास कर बढ़ाया मान

Ad

रामनगर: हमेशा की तरह एक और युवा ने नाम रौशन किया है। जब जब युवा अपने परिवार के भरोसे पर खरे उतरते हैं, खुशी होती है। इस बार राजेंद्र बिष्ट की बात होगी। दरअसल राजेंद्र बिष्ट ने यूपीएससी के बाद देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रेड बी अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूलरूप से सेलाकोट, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व वर्तमान में चोरपानी वसंत विहार के निवासी राजेन्द्र बिष्ट की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर छोई से हुई है। यहां से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। हालांकि, बाद में देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बता दें कि राजेंद्र बिष्ट के पिता प्रेम सिंह बिष्ट सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता गृहणी हैं।

राजेंद्र बिष्ट ने बीती 28 मई को उक्त परीक्षा में भाग लिया था। उसमें चयनित होने के उपरांत 25 जून को दूसरे चरण की परीक्षा हुई। राजेंद्र इसमें भी सफल रहे। फिर 21 सितंबर को साक्षात्कार हुआ, जिसका परिणाम अक्टूबर के अंत में आया। इसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। उनके पुरे परिवार में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि राजेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े है। उनके दूसरे भाई रामनगर महाविद्यालय से स्नातक, जबकि तीसरे भाई दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम. की पढ़ाई कर रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top