Chamoli News

दुख झेलकर वापस लौटा राजेश , इंसाफ मांग रहा है उत्तराखंड !

Ad

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया। यहां थराली ब्लॉक के कौब थाना गांव का रहने वाला युवक राजेश लाल करीब 15 साल पहले किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। इतने वर्षों तक उसका परिवार उससे कोई संपर्क नहीं कर सका।

ADVERTISEMENTS Ad

राजेश के लापता होने के बाद किसी को अंदाजा नहीं था कि वह पंजाब के अमृतसर जिले में एक गौशाला में बंधुआ मजदूरी कर रहा है। हाल ही में पंजाब की एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर जब स्थिति की जांच की…तो राजेश का वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमें वह यह कहता हुआ नजर आया कि ज्यादा बात करने या काम न करने पर गौशाला मालिक उसकी पिटाई करता है।

वीडियो में राजेश ने बताया कि वह उत्तराखंड के चमोली जिले का रहने वाला है। यह वीडियो सामने आते ही चमोली पुलिस हरकत में आई और युवक की पहचान कर उसे छुड़ाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंजाब प्रशासन से संपर्क कर सामाजिक संस्था की मदद से राजेश को मालिक के चंगुल से मुक्त कराया।

जब राजेश का वीडियो उसके परिजनों तक पहुंचा, तो उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। फिर जैसे ही पुष्टि हुई परिजन तुरंत पंजाब रवाना हो गए। 15 साल बाद बेटे को सामने देखकर मां-बाप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। यह एक ऐसा क्षण था…जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

इस पूरे मामले में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने वीडियो सामने आने के बाद तुरंत पंजाब के राज्यपाल से बात हुई थी जिसके बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंजाब के डीजीपी से संपर्क कर जरूरी निर्देश दिए। जिसके बाद राजेश की सुरक्षित रिहाई और परिजनों से मिलन सुनिश्चित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top