Uttarakhand News

उत्तराखंड में 20 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन, नैनीताल जिले में 39 कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनेंगे

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि प्रथम चरण में राज्य में 20 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। कैबिनेट बैठक में वैक्सीन की तैयारियों को लेकर सरकार की सहमति बनी। पहला चरण दो फेज में चलेगा। जिसके पहले फेज में 94 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन मिलेगी। इसके बाद दूसरे फेज में बाकी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अपनी भैंस के इलाज के लिए नहीं मिला डॉक्टर,तो किसान ने खोल दिया जानवरों का आईसीयू

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,पूरे डिपार्टमेंट में पहुंचा संदेश

वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। नए साल की शुरुआत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन आने की उम्मीद है। लिहाजा, सरकार भी इस दिशा में तेज प्रयास कर रही है। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के लिए मतदान केंद्रों की तरह ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। एक वैक्सीनेशन बूथ पर दो वैक्सीनेटर और दो डीईओ होंगे।
हर वैक्सीनेशन बूथ पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। हर बूथ पर इंटरनेट की सुविधा, पीने का पानी, बिजली आदि की उपलब्धता रहेगी। वैक्सीनेशन बूथ के लिए तीन कमरे होंगे, जिनमें से एक कमरा वेटिंग एरिया, दूसरा वैक्सीनेशन एरिया और तीसरा ऑब्जर्वेशन एरिया होगा। वहीं कोरोना वैक्सीन के लिए उत्तराखंड का मुख्य वैक्सीन स्टोर देहरादून में बनाया जाएगा। इसके बाद अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में तीन रीजनल वैक्सीन स्टोर बनाए जा रहे हैं। अल्मोड़ा, श्रीनगर और ऊधमसिंह नगर के तहत तीन-तीन डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर बनेंगे।

कोल्ड चेन प्वाइंट्स यह होंगे इतने

इनमें से अल्मोड़ा में 20, चंपावत में नौ, चमोली में 22, देहरादून में 104, बागेश्वर में नौ, नैनीताल में 39, रुद्रप्रयाग में 16, हरिद्वार में 23, पिथौरागढ़ में 14, ऊधमसिंह नगर में 19, पौड़ी में 21, टिहरी में 26 और उत्तरकाशी में 18 कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:भांजी की शादी में गए युवक को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक और नाबालिक किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, बहन को बचाने छोटी बहन भी कूदी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top