Uttarakhand News

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा ट्वीट, भाजपा में शामिल हो सकता है कोई बड़ा नाम

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा ट्वीट, भाजपा में शामिल हो सकता है कोई बड़ा नाम
Ad

देहरादून: इस वक्त राजनीति के हिसाब से प्रदेश में हलचल मच गई है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के एक ट्वीट ने जहां कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। वहीं कांग्रेस की नींद में भी सेंध लगा दी है। दरअसल अनिल बलूनी ने एक ट्वीट कर ऐलान किया है कि आज एक बड़ी हस्ती भाजपा में शामिल होने जा रही है। अब समझ यह नहीं आ रहा कि यह हस्ती राजनीति से जुड़ी हुई होगी या कांग्रेस का कोई बड़ा नाम बीजेपी की तरफ जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

लिहाजा अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें अब चंद ही महीने बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर पार्टी अपने आप को मजबूत करना चाह रही है। भाजपा, कांग्रेस और आप में लगातार बड़े फैसले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कुछ देर पहले एक ट्वीट कर दिया। जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा में एक बड़ी हस्ती दोपहर एक बजे शामिल होने जा रही है। यह भाजपा के हेडक्वार्टर नई दिल्ली में होना है। अब हर कोई कयास लगा रहा है कि कहीं कांग्रेस का कोई बड़ा नाम भाजपा में तो नहीं जाने वाला। लिहाजा ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top