Dehradun News

हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी ने ठोके 176 रन, टीम को मिली 308 रनों से जीत

Ad

देहरादून: हल्द्वानी के युवा बल्लेबाज रक्षित डालाकोटी ने देहरादून में एक शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुरुवार को रक्षित डालाकोटी ने आयुष क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए दीप बौठियाल क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ 124 गेंदों में 176 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 308 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 380 रन बनाए। रक्षित डालाकोटी के प्रवीण 51 रन,परितोष राणा ने 36 अक्षत ने 31 रनों का योगदान दिया। जवाब में दीप बौठियाल क्रिकेट एकेडमी की टीम 72 रन पर ऑल आउट हो गई। बता दें कि कोरोना काल के बाद इस साल बीसीसीआई ने सभी वर्गों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला किया है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो गई है। वही युवा खिलाड़ियो को टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मिले, इसके लिए निजी क्रिकेट एकेडमी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top