Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी ने डेब्यू पर दिखाया दम, अकेले खेल डाले 36 से अधिक ओवर

Ad

हल्द्वानी: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी का मुकाबला उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि हल्द्वानी के एक लड़के ने इस मैच में अपना लोहा मनवाया है। हाल ही में टीम में चुने गए रक्षित डालाकोटी ने उत्तराखंड की तरफ से 86 रनों की पारी खेली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मैच की दूसरी पारी में उत्तराखंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे रक्षित डालाकोटी ने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। हालांकि, रक्षित केवल 14 रनों से अपने डेब्यू में शतक मारने से चूक गए। लेकिन जिस बात ने सबसे अधिक प्रभावित किया वो रक्षित का खेलने का अंदाज रहा।

इस पारी के दौरान रक्षित ने 220 गेंदों का सामना किया। अंडर 16 टूर्नामेंट के अपने डेब्यू मुकाबले में इस तरह की पारी ने ये दिखाया है कि रक्षित का भविष्य काफी उज्ज्वल रहने वाला है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक तवज्जो ही आपके खेलने की शैली और तकनीक को दी जाती है। इसी क्रम में ये पारी उत्तराखंड क्रिकेट के अच्छे भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top