Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी का विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: शहर के एक और युवा को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ( Cricket association of uttarakhand) की टीम में जगह मिली है। हल्द्वानी मुखानी निवासी रक्षित डालाकोटी ( rakshit dalakoti cricketer) का चयन विजय मर्चेंट ट्रॉफी (उत्तराखंड अंडर-16) के लिए हुआ है। बाये हाथ के बल्लेबाज रक्षित डालाकोटी एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं और कई टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह साल 2012 से दान सिंह कन्याल ( coach dan singh kanyal) से कोचिंग ले रहे हैं। हल्द्वानी के कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है और अब रक्षित डालाकोटी का नाम भी उसम लिस्ट में शामिल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बात विजय मर्चेंट ट्रॉफी की करें तो टूर्नामेंट एक दिसंबर से शुरू हो रहा है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है और टीम को अपने सभी मुकाबले यही खेलने हैं। उत्तराखंड-16 टीम फिलहाल विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही है।

हालांकि कोरोना वायरस के चलते भी दो साल अंडर-16 टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। अंडर-16 टीम को पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उसका मुकाबला उत्तर प्रदेश , मिजोरम और मुंबई से होगा। टीम की कोशिश रहेगी कि कम से कम नॉक आउट में जगह बनाकर एक नया इतिहास रचे। वहीं साल 2023 में अंडर-19 विश्वकप भी होने वाला है और ऐसे में अच्छा प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के सपने को भी उड़ान दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top