Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ के रक्षित सुयाल भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, परिवार के सपने को किया पूरा

Ad

Haldwani news: Rakshit suyal: हल्द्वानी के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में शहर का युवा अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो यहां के युवा के अंदर सेना में जाने का जज्बा ही उनको एक अलग पहचान देता है। आज हम आपको हल्द्वानी के ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर भारत माता की सेवा करेंगे। हम बात कर रहें हैं रक्षित सुयाल की। जो भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ( Rakshit suyal became lieutenant )

ADVERTISEMENTS Ad

परिवार में खुशी का माहौल

रक्षित सुयाल हल्दूचौड़ के ग्राम गंगापुर कबडवाल निवासी हैं। रक्षित के पिता विश्वनाथ सुयाल सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत हैं। वहीं माता हेमलता सुयाल अध्यापिका है। रक्षित सुयाल ने अपनी 12वीं की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र से की। और पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एनडीए की तैयारी शुरू कर दी। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से रक्षित ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है। रक्षित की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। रक्षित की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। ( Rakshit suyal From halduchaur became lieutenant in Indian army )

पासिंग आउट परेड

बीते शनिवार को देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए की पासिंग आउट परेड में भारत को 355 युवा अफसर मिले।भारतीय सैन्य अकादमी की पीओपी से कुल 394 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हुए हैं। इन 394 में से हमारे देश को 355 सैन्य अफसर मिल गए हैं। वहीं मित्र देशों के भी 39 जेंटलमैन कैडेट आज सैन्य अफसर बन गए। इन युवाओं में उत्तराखंड के कई होनहार नौजवानों का नाम भी शामिल है। ( Passing out parade )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top