Regional News

रामनगर: बेटे की कटी उंगली गिलास में रखकर रेलवे स्टेशन पहुंची नशे में धुत महिला

Ad

रामनगर: शहर के रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गिलास में अपने बेटे की उंगलियों को लेकर घूम रही थी। महिला के पास एक डिस्पोजेबल गिलास था, जिसमें मांस के गले लोथड़े थे। वहां पर मौजूद लोगों ने जब महिला से उस बारे में पूछा तो उसने इसे अपने बेटे की किडनी बताया, जिससे स्टेशन में सनसनी मच गई। लोगों ने इस मामले की जानकारी जीआरपी को दी। महिला जिस समय स्टेशन पहुचीं उस समय वो नशे में धुत थी। मामला रामनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात 11.30 बजे का है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पहुंची  जीआरपी ने महिला को हिरासत में ले लिया और कोतवाली रामनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का बेटा धर्मपाल है, जो बृजेश अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती है। धर्मपाल का हाथ करंट से झुलस गया जिसके बाद उसकी तीन अंगुलियां काटनी पड़ गईं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला और उसका बेटा कूड़ा उठाकर अपना गुजारा करते हैं। बृजेश अस्पताल में उसके बेचे का इलाज मुफ्त में चल रहा है। महिला ने अस्पताल ने उन कटी अंगुलियों को कहीं गाड़ने की बात कही थी जिसके बाद उन्हें उसे सौंपा गया था। हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका बेटा कूड़ा बिनकर अपनी जिंदगी चलाते हैं। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि महिला शराब पीकर रेलवे स्टेशन के पास घूमती हुई नजर आती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top