Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सागर किड्स स्कूल में नन्हे बच्चों ने किया रावण के पुतले का दहन

Ad

हल्द्वानी: सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल, लालडांठ में आज दशहरा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे राम, लक्ष्मण,सीता , हनुमान के पात्र बन कर आए थे। बच्चों ने रामलीला का भी मंचन किया। अंत मे राम के पात्र द्वारा रावण के पुतले पर तीर चलाकर रावण का दहन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या इंदिरा पंत द्वारा बच्चों को रामलीला के बारे में विस्तार से बताया भी गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रबंधक प्रशांत पंत का विशेष सहयोग रहा। स्कूल की अध्यापिकाओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। गौरतलब है कि हल्द्वानी में जगह जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top