Election Talks

LIVE अपडेट, रामनगर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा

Ad

रामनगर (02.00 PM)

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। 8 राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा को जहां 25580 वोट मिल चुके हैं तो वहीं कांग्रेस को केवल 20958 वोट ही मिले हैं।

रामनगर (11.00 AM)

रामनगर विधानसभा सीट से दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं। तीसरे राउंड के खत्म होने के बाद कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल 11700 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट हैं। जिन्हें अब तक 8109 वोट मिल चुके हैं।

रामनगर (09:35 AM): रामनगर सीट से कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल करीब 3692 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 5236 वोट मिले हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को अभी तक यहां से 1544 वोट मिले हैं। गौरतलब है कि भाजपा से दो बार के विधायक रहे दीवान सिंह बिष्ट रामनगर से मैदान पर हैं। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजय नेगी 1198 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top