Nainital-Haldwani News

रामनगर पहुंचेगी मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेक्स्ट टॉप मॉडल की खोज, ऐसे करें आवेदन

Ad

मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेक्स्ट टॉप मॉडल की खोज 3 जून को रामनगर पहुंच रही है। युवाओं की फैशन प्रतिभा को निखारने के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। ऑडिशन दोपहर 12 बजे से स्टार वर्ल्ड डांस एकेडमी में होगा। यह इवेंट कर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कराया जा रहा है। ऑडिशन में कर्मा प्रोडक्शन हाउस की निदेशिका रेनू मौर्या, मिस उत्तराखंड उन्नीस सिमरन मार्कोना, उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप उन्नीस परमजीत सिंह और यू पी नेक्स्ट टॉप मॉडल अशरफ अली निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहेंगे और युवाओं को फैशन की टिप्स भी देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कर्मा प्रोडक्शन हाउस की प्रबंध निदेशिका हेमा मौर्या कहा कि कर्मा प्रोडक्शन युवाओं को एक मंच देने के लिए इस तरह के फैशन इंवेट का आयोजन कर रहा है। फैशन में करियर बनाने वाले युवाओं की संख्या काफी अधिक है। इस तरह के इवेंट में भाग लेकर वो अपनी रूचि को एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top