Nainital-Haldwani News

रामनगर निवासी CISF जवान दीपक का काठमांडू में निधन, ढाई साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

Ad

रामनगर: काठमांडू के लेंचौर स्थित भारतीय दूतावास से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पर सीआईएसएफ में तैनात रामनगर के ढेला निवासी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर की सूचना मिलते ही जवान के पूरे परिवार में कोहराम की स्थिति पैदा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रामनगर के अंतर्गत आने वाले ढेला गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक अधिकारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह अधिकारी सीआईएसफ में तैनात थे। काठमांडू के लेंचौर स्थित भारतीय दूतावास में तैनात दीपक की बीती सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जब इसकी जानकारी दूतावास के अधिकारियों को मिली तो वहां भी हड़कंप मच गया। मृतक दीपक के ताऊ हीरा सिंह अधिकारी ने जानकारी दी और बताया कि दीपक 10 साल पहले सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका ढाई साल का एक बेटा है। काठमांडू में दीपक की तैनाती करीब 2 साल पहले हुई थी आगामी सितंबर महीने में उनका तबादला देहरादून होना था। लेकिन उससे पहले ही दीपक की मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top