Nainital-Haldwani News

नैनीताल: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के रामनगर में एक हत्या का मामला सामने आया है। युवक की गोलीमारकर हत्या कर दी गईऔर उसका शव सड़क किनारे मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि चोरपानी रोड पर युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले युवक की शिनाख्त की। 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल लूटाबढ़ का रहने वाला था। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी फॉर्स को तैनात किया गया।  

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी दी कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के तीन बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस को सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द सफलता मिलेगी।  

ADVERTISEMENTS Ad
To Top