Nainital-Haldwani News

नैनीताल: रामनगर में नाले में मिला युवक का शव , पिता ने एक महिला समेत अन्य पर लगाया आरोप

Ad

रामनगर: सोमवार देर रात रामनगर क्षेत्र में एक नाले से एक युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान मोहल्ला बंबाघेर निवासी मोनिस अंसारी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि बीती रात ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित एक फ्लैट के समीप नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में लहूलुहान हालत में मिले मोनिस को कुछ लोग सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में मृतक के पिता मुख्तार अंसारी ने अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप एक महिला व कुछ लोगों पर लगाया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार भी लगाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top