Election Talks

हल्द्वानी:रणदीप सुरजेवाला ने कहा सुमित में दिखती है इंदिरा जी की छवि,जरूर नाम कमाएंगा ये लड़का

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता की। उन्होंने भाजपा पर कई संगीन आरोप लगाए। इसके अलावा उन्होंने सुमित हृदयेश को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बधाई भी थी और राजनीति में करियर उज्ज्वल बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा हूं.. ना ही मुझे इसका ज्ञान है लेकिन जब से सुमित हृदयेश को जनसेवा करते देखता हूं तो लगता है कि ये लड़का कांग्रेस को एक नए मुकाम तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं एक स्थान बताकर सुमित हृदयेश को रोकना नहीं चाहता हूं। मुझे लगता है कि शायद खुद सुमित हृदयेश को अपनी काबिलियत के बारे में नहीं पता हो।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के साथ हमने काम किया है और उनकी छवि में सुमित में देखता हूं। मुझे भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सुमित एक शानदार आगाज करेंगे।हल्द्वानी की जनता से अपील है कि इस युवा को सेवा करने का एक मौका दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top