Nainital-Haldwani News

हाई-टेक होगा रानीबाग का चित्रशिला घाट,7.50 करोड़ से सुधारी जाएगी हालत

Ad

हल्द्वानी: शहर के सबसे प्रसिद्ध घाट को जल्द ही हाईटेक करने की कवायद चल रही है। आपको बता दें की रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से होगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग भी इसमें अहम भूमिका निभाएगा। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग ने 7.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इन रुपयों की मदद से चित्रशाला घाट में स्नानागार, सुरक्षा दीवार, टीन शेड, सीढ़ियां आदि का निर्माण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

योजना में प्रस्तावित जो चीजें हैं उनमें से मुख्य है घाट का फर्श पक्का करना। साथ ही घाट में तीन अलग-अलग नहाने की जगह बनाई जाएंगी। इसके अलावा पूरे घाट में सीढ़ियां लगेंगी। इसके किनारे पर रेलिंग भी लगाई जाएगी। साथ ही बारिश से बचाने के लिए बड़ा टिन शेड भी बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिया रानी के घागरे के प्रतीक शीला को चारों ओर से सुरक्षित करने को टिन शेड बनेगा। इसके अलावा घाट में धंसाव आदि रोकने के लिए सुरक्षा दीवार भी बनेगी।

यह भी पढ़ें: बंशीधर भगत का विवादित बयान वायरल,सीएम रावत का ट्विट, मैं इंदिरा हृदयेश से माफी मांगूगा

यह भी पढ़ें: शर्मनाक:बंशीधर भगत का इंदिरा हृदयेश को लेकर अपमानजनक बयान,फिर हंसने लगे- वीडियो वायरल

दरअसल घाट के महत्व को देखते हुए क्षेत्र के विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा केंद्र को आवेदन भेजा गया था। कि इस घाट का आधुनिकीकरण किया जाए। जिसके बाद नमामि गंगे परियोजना के देहरादून निदेशक ने इस मामले की सुध ली है। निदेशक ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से 11 जनवरी तक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए नमामि गंगे परियोजना को भेजा जाएगा। हरिद्वार के तर्ज पर घाट के आधुनिकीकरण की योजना है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी शहर और आसपास के लोगों में चित्रशिला घाट की बहुत अहम भूमिका है। श्रद्धालु यहां नदी में स्नान करने आते हैं और साथ ही यहां पर जागर लगाकर मनौती भी पूरी होती हैं। इसके अलावा यह शवगाह के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। चित्रशिला घाट रानी बाग में त्योहारों पर मेले भी लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल के मंच पर गूंजा पहाड़ी गाना,फिर सबका दिल जीत गए पवनदीप राजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top