Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का बदलने वाला है रूट

Ad

Haldwani news: Kathgodam-jaisalmer train: काठगोदाम रेलवे स्टेशने से चलनी वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। रानीखेत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के किशनगढ़- मंडावरिया स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण 8 और 15 जून को विभिन्न ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। ( Train route changed )

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 8 व 15 जून को काठगोदाम से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर जैसलमेर जाएगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं 9 और 16 जून को यह ट्रेन जैसलमेर से रवाना होकर जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। मार्ग के मेड़ता रोड, डेगाना-मकराना-कुचामन सिटी-फुलेरा-रींगस-नीम का थाना और नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ( Ranikhet express train route changed )

इन ट्रेनों के बदले गए हैं रूट-

वहीं बात करें दूसरी ट्रैनों की तो इसमें श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेने 8 और 15 जून को श्रीगंगानगर से रवाना होकर रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जक्शन के रास्ते संचालित होगी। और परिवर्तित मार्ग में कुचामन सिटी, मकराना,डेगाना, मेड़ता रोड- जोधपुर और लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वाराणसी- साबरमती एक्सप्रेस 8 जून को वाराणसी से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस, फुलेरा-मेडता रोड- जोधपुर- मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी। और परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीम का थाना, नारनौल, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर और लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं 15 जून को यह ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर, फुलेरा- मेड़ता रोड जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी। और फुलेरा, मकराना, डेगाना, जोधपुर और लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 8 और 15 जून को पोरबंदर से रवाना होकर मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़-चूरु-लोहारु व रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग में लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड़, डेगाना, रतनगढ़,चूरु,सादुलपुर और लोहारु स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस 8 और 15 जून को हरिद्वार से रवाना होकर फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी। मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड ,जोधपुर व लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top