Nainital-Haldwani News

दिल्ली जाने वालें यात्री ध्यान दें, 28 मई को रानीखेत एक्सप्रेस का बदलने वाला है रूट

Ad

Haldwani news: Ranikhet express train: प्रतिदिन हजारों यात्री काठगोदाम से दिल्ली और जैसलमेर जाते हैं। ऐसे में रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे ने काठगोदाम से जैसलमेर स्टेशन तक चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सायन स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते 28 मई को रानीखेत एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित किया जाएगा। ( Ranikhet express train route changed )

ADVERTISEMENTS Ad

इस रूट पर चलेगी ट्रेन

इज्जतनगर मंडल के पीआरडो राजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 मई को रानीखेत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी। राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवर्तित मार्ग पर गाड़ी का ठहराव रेनवाल, रिंगस, श्री माधोपुर, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर होगा। और 29 मई को भी वापसी में ट्रेन का यही रूट रहेगा। जिससे ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। ( New route of Ranikhet express train )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top